भभुआ, सितम्बर 16 -- Bhabua News: सांप के डसने से मेउड़ा के बच्चे की सदर अस्पताल में मौत बच्चे को डसा तो ग्रामीण सांप को मारकर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे बच्चे की मौत के बाद परिजन शव को लेकर चले गए झाड़फूंक कराने भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कुदरा थाना क्षेत्र के मेउड़ा गांव के एक बच्चे को बुधवार को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बच्चे की पहचान मृतक आठ वर्षीय शिवम कुमार मेउड़ा गांव निवासी पिंटू पासवान का बेटा था। मृत बच्चे के पिता पिंटू ने बताया कि शिवम सुबह में घर से गांव की दुकान पर सब्जी लेने जा रहा था। रास्ते में ईंट की छल्ली थी। वह उसपर हाथ रख खड़ा हो गया। इसी दौरान सांप ने उसके बाये हाथ की अंगुली में डस लिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों की कोशिश परिजनों ने बताया कि बच्चे क...