भभुआ, अगस्त 23 -- Bhabua News: पेज चार की बॉटम खबर सरकारी कॉलोनी की सड़क बनी जलाशय, अफसरों का निकलना मुश्किल सीएस, सीओ और बीडीओ समेत कई अधिकारियों के आवास, फिर भी जलनिकासी का नहीं हुआ इंतजाम उद्घाटन के पखवाड़े भर बाद भी जिम तक पहुंचने के लिए पानी से होकर गुजर रहे युवा भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के पुराने प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित सरकारी आवासीय कॉलोनी की मुख्य सड़क इन दिनों जलजमाव की चपेट में है। सड़क पर पानी भरे रहने से आवागमन मुश्किल हो गया है। विडंबना यह है कि इसी कॉलोनी में सदर अस्पताल के सिविल सर्जन, भभुआ के अंचल अधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत कई सरकारी अधिकारी और कर्मचारी रहते हैं। अधिकारियों के आवास वाली इस सड़क की बदहाल तस्वीर प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी कई दिनों तक नहीं निकलने से ल...