भभुआ, अगस्त 8 -- Bhabua News: विधानसभा की पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने परिसदन में की बैठक पौधरोपण, धूल नियंत्रण और पर्यावरणीय मानकों के पालन कराने का दिया निर्देश पेज तीन भभुआ, नगर संवाददाता।

बैठक का आयोजन पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर विधानसभा की पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की चार सदस्यीय टीम कैमूर पहुंची। टीम ने भभुआ परिसदन में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और जिले में प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण की स्थिति की समीक्षा की। समिति के संयोजक विधायक भरत बिंद ने अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के स्तर से प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस टीम में विधायक उपेंद्र प्रसाद, विधायक कौशल किशोर, विधायक पप्पू वर्मा शामिल थे।

पर्यावरण संरक्षण के लिए निर्देश समिति के संयोज...