भभुआ, सितम्बर 6 -- Bhabua News: युवा पेज की लीड खबर सबार महिला टीम ने अखलासपुर को 2-0 से हराया रेखा और रानी के गोल से मिली जीत, भभुआ-दुग्धा का मुकाबला रहा गोलरहित जगजीवन स्टेडियम में महिला व पुरुष वर्ग के दो मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम भभुआ, नगर संवाददाता।

महिलाओं का मुकाबला जिला फुटबॉल संघ कैमूर के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में चल रही जिला स्तरीय फुटबॉल लीग चैम्पियनशिप 2026 में रविवार को महिला एवं पुरुष वर्ग के दो मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता 18 अगस्त से आयोजित की जा रही है। जिला फुटबॉल संघ के सचिव निर्मल सिंह यादव के नेतृत्व में हो रही प्रतियोगिता में खिलाडियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी स्टेडियम में मौजूद रहे। पहला मुकाबला न्यू युवा महिला स्पोर्ट्स क्लब सबार और महिला जागृत...