भभुआ, नवम्बर 5 -- सदर अस्पताल परिसर में विवाद और हमला Bhabua News: बाल सुधार गृह के अधीक्षक ने वरीय अधिकारी को दी घटना की सूचना मीडिया कर्मी से भी उलझे असामाजिक तत्व, पुलिस के आने से पहले भागे (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। सदर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला से बाल सुधार गृह के वाहन के सट जाने से विवाद शुरू हुआ। इसपर महिला ने गाली-ग्लौच करते हुए फोन कर अपने मुहल्ले के कुछ लोगों को बुला लिया और विवाद बढ़ गया। लेकिन, जब पुलिस आई, तब न वह महिला दिखी और न असामाजिक तत्व के लोग नजर आए। ऐसे में मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस उन्हें पकड़ नहीं सकी। हालांकि इस घटना की सूचना बाल सुधार गृह (सुरक्षित गृह) के अधीक्षक ने वरीय अधिकारी को दी है। हालांकि अधीक्षक अजय कुमार का कहना है कि जाम लगा था। वह वाहन खड़ा कर जाम हटने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरा...