भभुआ, अक्टूबर 12 -- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु Bhabua News: मां की कृपा से मिलती है ज्ञान, विज्ञान, कला व संस्कृति के क्षेत्र में सफलता माला-फूल, प्रसाद, नारियल, चुनरी से भरी डलिया मां को कर रहे थे अर्पित (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने मां भगवती के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का दर्शन पूजन किया गया। मां का यह स्वरूप समस्त प्राणियों के संचेतना शक्ति के रूप में माना जाता है। कहते हैं कि इनकी कृपा से ज्ञान, विज्ञान, कला व संस्कृति के क्षेत्र में सफलता मिलती है। चांद, भगवानपुर, भभुआ सहित अन्य जगहों पर पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा का पट शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से ही खोल दिया गया है। इसलिए श्रद्धालु मंदिरों के अलावा पूजा पंडाल में भी मां का दर्शन-पूजन ...