भभुआ, अगस्त 17 -- Bhabua News: भगवानपुर। सावन की तीसरी सोमवारी को शुकुल मड़ैया पहाड़ी के शुक्लेश्वर महादेव मंदिर में अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ। आसपास के गांव के काफी शिव भक्तों ने अखंड कीर्तन गायन में भाग लिया। अखंड कीर्तन हरे राम-हरे कृष्ण के मंत्र से पहाड़ी गूंज रही थी। ध्वनि विस्तारक यंत्र से मंत्र की आवाज से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया है। अखंड हर कीर्तन के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में शिव भक्त श्यामा दुबे, बेचन चंद्रवंशी, अंतू हलवाई, गोलवा बाबा, गणेश पांडेय, जल्लू शर्मा सहित अन्य जुटे हैं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: मुंडेश्वरी में तीसरी सोमवारी को 90 हजार भक्तों किया दर्शन-पूजनमेले का आयोजन मेला परिसर में सजीं पूजा सामग्री की दुकानें भगवानपुर। मुंडेश्वरी धाम में चल रहे श्रावणी मेला को लेकर परिसर में प्रसाद, चुनरी, नारियल, धूप...