भभुआ, अगस्त 19 -- Bhabua News: पेज तीन भभुआ। विद्युत विभाग द्वारा बुधवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल द्वारा विभिन्न प्रखंडों में विशेष विद्युत विपत्र सुधार शिविर लगाए गए, जिसमें 47 आवेदन आए। इनमें से 34 का निष्पादन मौके पर किया गया। विद्युत कार्यपालक अभियंता शशिकांत कुमार ने बताया कि भभुआ (ग्रामीण) में 17, भभुआ (शहरी) में 6, कुदरा में 8, मोहनिया में 6 एवं रामगढ़ में 10 आवेदन मिले हैं। गलत मीटर रीडिंग, औसत बिल, अधिक बिल, बकाया राशि, मीटर संबंधी समस्या से जुड़े आवेदन थे।

गिरफ्तारी की जानकारी मारपीट के आरोपी सहित चार गिरफ्तार चैनपुर। स्थानीय पुलिस ने मारपीट के आरोपित सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में चैनपुर थाना क्षेत्र के औखरा गांव से सियाराम, प्रदीप राम, चैनपुर बाजार से मुल्तान बावरिया एवं हाटा शहर से मारपीट के आरोपित जय...