भभुआ, अगस्त 22 -- Bhabua News: विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई, स्वच्छता और सुविधाओं पर दिया गया जोर समय पर वेतन भुगतान और मध्याह्न भोजन की नियमित निगरानी का निर्देश (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता।

शिक्षा बैठक समाहरणालय के सभाकक्ष में शनिवार को जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) सह मध्याह्न भोजन योजना, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान सह माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिले की शिक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन जिला पदाधिकारी ने सरस्वती व...