भभुआ, अक्टूबर 8 -- युवती सम्मेलन में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन पर चर्चा Bhabua News: युवा पेज की खबर शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन से युवतियां बनाएं अपनी अलग पहचान अभाविप के युवती सम्मेलन में छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए किया गया प्रेरित, वक्ताओं ने कहा- हर क्षेत्र में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय में हुआ आयोजन, सेमिनार हॉल में प्रतिभागियों का सम्मान और छात्राओं से संवाद भभुआ, नगर संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कैमूर जिला इकाई की ओर से गुरुवार को शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय, भभुआ में युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सम्मेलन में युवतियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने छात्राओं ...