भभुआ, अक्टूबर 11 -- Bhabua News: पेज तीन की लीड खबर शारदीय नवरात्र की सुरक्षा में 300 पुलिस अफसर और 1000 जवान दिखें चौकस मां मुंडेश्वरी धाम से शहर के देवी मंदिरों तक सुरक्षा की कमान संभाल रहे पुलिसकर्मी एसपी के निर्देश पर डीएसपी, इंस्पेक्टर और थानेदार कर रहे निगरानी, क्यूआरटी के 175 जवान अलर्ट भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र पूजा के दौरान जिले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है। रविवार से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख देवी मंदिरों, पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए करीब 300 पुलिस अफसरों और एक हजार महिला एवं पुरुष जवानों को सुरक्षा की जिम...