Bhabua News: शहीद अंतू राम स्मारक हटाने के प्रयास का विरोध
भभुआ, सितम्बर 6 -- Bhabua News: शहीद अंतू राम स्मारक हटाने के प्रयास का विरोध भभुआ। सदर अस्पताल की चहारदीवारी के समीप स्थित शहीद अंतू राम के स्मारक को नगर प्रशासन द्वारा हटाने के प्रयास से लोगों में आक्रोश है। रविवार की शाम नाई धर्मशाला समिति के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। समिति अध्यक्ष किशोरी ठाकुर ने कहा कि 14 अगस्त 1942 को शहीद हुए अंतू राम की स्मृति में बने स्मारक को संरक्षित किया जाना चाहिए। नाला निर्माण के लिए हो रही खुदाई के दौरान स्मारक बीच में आ रहा है। आरोप है कि इसे हटाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा था। समिति ने स्मारक को सुरक्षित रखते हुए उचित स्थान और गेट निर्माण की मांग की। विरोध करने वालों में विनोद कुमार शर्मा, सुदर्शन शर्मा, राम आशीष शर्मा सहित कई लोग शामिल थे। कैप्शन- भभुआ में सदर अस्पताल के पास स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.