भभुआ, अक्टूबर 11 -- शहर के देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु Bhabua News: शहर के देवी मंदिरों में भी पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु चमनलाल पोखरा स्थित बड़ी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता उपवास रहने वाले भक्तों ने की सेब, केला, मौसमी, खीरा की खरीदारी (नवरात्र) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को शहर के देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इन मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ दिखी। देवी जी रोड में स्थित देवी मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों की भीड़ लगी थी। वह बारी-बारी से जाकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे थे। मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालु पूजा के दौरान देवी गीत गा रही थीं। मंदिर के गर्भगृह में पुजारी पूजा कराने और भक्त की अराधना में लीन थे। भक्तों की श्रद्धा देखती बन ...