भभुआ, जुलाई 21 -- Bhabua News: छह साल पहले पीएचईडी ने नगर परिषद को योजनाएं की थीं सुपुर्द, इन योजनाओं का नहीं हो सका विस्तार और पुनर्जीवन शहर के 25 वार्डों में हर घर नल का जल योजना से पहुंच रहा पानी गर्मी में लगाए गए 25 प्याऊ, कई वार्डों में दो-दो प्याऊ की व्यवस्था (किसी पेज की लीड) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर की चार प्रमुख जलापूर्ति योजनाओं में से तीन ठप हैं। इनसे नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में शहर की हजारों आबादी की प्यास मुख्य रूप से नल-जल योजना के भरोसे बुझ रही है। राहत की बात यह है कि नल-जल योजना के तहत शहर के सभी 25 वार्डों में पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। गर्मी के मौसम में राहगीरों और आम लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद द्वारा सभी 25 वार्डों में प्याऊं भी लगाए गए हैं। कई वार्डों में जरूरत के अनुसार दो-द...