Bhabua News: शराब सेवन में पांच आरोपितों को पकड़ा
भभुआ, अगस्त 13 -- Bhabua News: (पेज तीन) चांद। स्थानीय थाने की पुलिस ने विभिन्न जगहों से शराब सेवन मामले में पांच आरोपितों को पकड़ा है। पुलिस ने एक मामले के वारंटी को भी पकड़ लिया। गिरफ्तार वारंटी जोखु चौहान चांद थाना क्षेत्र के खरांटी खुर्द का निवासी है। शराब सेवन में पकड़ाये आरोपितों में चांद थाना क्षेत्र के भलुहारी गांव निवासी गुड्डू शर्मा, चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी पारसनाथ और सुरेंद्र राम तथा भभुआ थाना क्षेत्र के मनिहारी निवासी रामसेवक राम एवं चांद के कोनहरा निवासी गौतम कुमार शामिल हैं। उपरोक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि सभी आरोपितों की मेडिकल जांच कराकर हाजत में बंद किया गया है। उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
बोलेरो ने अमांव के बच्चे को मारा धक्का चैनपुर। आंगनबाड़ी कें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.