भभुआ, अगस्त 14 -- Bhabua News: (पेज तीन) चांद। स्थानीय थाने की पुलिस ने शराब सेवन में छह आरोपितों को पकड़ा है। पकड़ाए आरोपितों में चांद थाना क्षेत्र के मझगाई निवासी रामाशंकर यादव के पुत्र दीपक यादव, बबन यादव के पुत्र चंद्रशेखर यादव, सिलौटा निवासी राजहंस बिंद के पुत्र राहुल बिंद, कुड्डी के नखरू बिंद के पुत्र मनोज कुमार बिंद, सौखरा गांव निवासी सुदामा प्रजापति के पुत्र नरेंद्र कुमार प्रजापति और यूपी के चंदौली जिला के सैय्यदराजा थाना क्षेत्र के तेजोपुर निवासी भगेलु प्रजापति के पुत्र रामदेव प्रजापति शामिल हैं। सभी आरोपितों की मेडिकल जांच सीएचसी में कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने पर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...