भभुआ, जुलाई 22 -- Bhabua News: शराब संग तस्कर सहित दो आरोपित गिरफ्तार भभुआ। बड़ौरा चेक पोस्ट से 28 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर एवं शराब सेवन मामले में एक आरोपित को उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उत्पाद थानाध्यक्ष गुंजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सूरज गुप्ता रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ वार्ड एक निवासी सुरेश साह का पुत्र है। वह बाइक से शराब लेकर उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहा था। उसे रोककर बाइक की तलाशी ली गई, तो उसमें छुपाकर रखी 28 लीटर अंगे्रजी शराब मिली। बाइक व शराब को बरामद कर सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शराब सेवन मामले में भोजपुर के कोईलवर निवासी अभिमन्यु सिंह के पुत्र सूरज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण सदर अस्पताल में कराने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मे...