भभुआ, नवम्बर 26 -- Bhabua News: कुदरा-परसथुआं सड़क पर आवागमन रहा बाधित, कथराई मोड़ पर जुटे महिला व युवा पुलिस पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, वरीय पदाधिकारी को बुलाने की कर रहे थे मांग (पेज पांच) कुदरा, एक संवाददाता। शराब छापेमारी को लेकर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कथराई गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को कथराई मोड़ के समीप कुदरा-परसथुआं मुख्य सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के कारण करीब तीन घंटे तक सड़क पर आवागमन ठप रहा। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रक, ट्रैक्टर, ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक और स्कूली वाहनों समेत कई छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। इससे यात्रियों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क पर उतरे ग्रामीणों में महिलाओं और युवाओं की संख्या काफी थी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ ना...