Bhabua News: शराब पीने व बरामदगी में आठ गिरफ्तार
भभुआ, अगस्त 31 -- Bhabua News: शराब पीने व बरामदगी में आठ गिरफ्तार भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने शराब पीने व बरामदगी के मामले में आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दतियांव के रिसभ पटेल, भभुआ वार्ड 14 के संजय कुमार सिंह, खनांव के अजय कुमार सिंह, अखलासपुर पटिया के तेजु कुमार, मनिहारी के गामा बिन्द, नेनपुरा के राम प्रवेश कुमार, अखलासपुर के तनुमन राम व बबुरा के शक्ति कुमार शामिल हैं। इनकी मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराते हुए कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। हि.प्र. कैप्शन- भभुआ थाने की पुलिस द्वारा शराब सेवन और बरामदगी के मामले में गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर जाते जवान।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.