भभुआ, सितम्बर 8 -- Bhabua News: भभुआ। सोनहन थाने की पुलिस ने शराब पीने के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के एकौनी गांव निवासी डब्ल्यू कुमार, सोनू कुमार एवं गउवां गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ वेद प्रकाश बिंद शामिल हैं। नशे की हालत में वह हंगामा कर रहे थे। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: स्टेशन का एस्केलेटर बंद देख भड़के महाप्रबंधक, दुरुस्त करने का निर्देशदुर्गापूजा की तैयारी दुर्गापूजा में डीजे पर रोक, पंडालों में सीसीटीवी जरूरी भभुआ। आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को एसडीओ अमित कुमार ने पूजा समितियों, प्रशासनिक...