भभुआ, अक्टूबर 15 -- शराब परिवहन में जब्त वाहनों पर कार्रवाई Bhabua News: कल तक न्यायालय में उपस्थित होकर देना होगा जवाब, नहीं तो नीलामी की कार्रवाई कैमूर में उत्पाद विभाग ने शराब के साथ जब्त किए थे दो, तीन और चारपहिया वाहन (पेज तीन) भभुआ, नगर संवाददाता। शराब परिवहन के मामले में जब्त किए गए 100 वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा गया है। इन वाहनों के स्वामियों को शनिवार तक न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय तक न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर जब्त वाहनों की नीलामी का आदेश पारित किया जा सकता है। इससे वाहन मालिकों में हड़कंप मचा है। उत्पाद विभाग ने शराब के साथ दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों को जब्त किया था। इन वाहनों के स्वामियों को संबंधित मामले में अपना जवाब प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गय...