भभुआ, सितम्बर 3 -- Bhabua News: भभुआ। उत्पाद विभाग की पुलिस ने छज्जुपुर पोखरा के पास से 4.600 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त किया है। उत्पाद थानाध्यक्ष गुंजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में चांद थाना क्षेत्र के दारुनपुर गांव निवासी निर्मल यादव के 27 वर्षीय पुत्र अनीश यादव व शिव वचन बिंद के 32 वर्षीय पुत्र बाबुली बिंद शामिल हैं। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। फोटो- 03 सितंबर भभुआ- 14 कैप्शन- छज्जुपुर पोखरा के पास से बरामद शराब के साथ गिरफ्तार आरोपित व उत्पाद विभाग की पुलिस टीम।

गिरफ्तारी की अन्य घटनाएँ गिरफ्तार तीन आरोपितों को भेजा न्यायालय रामपुर। बेलांव थाने की पुलिस ने गस्ती के दौरान करौंदा वितरणी पथ पर बड़कागांव मोड़ के पास से नशे ...