भभुआ, अगस्त 21 -- Bhabua News: जुलाई में एक दिन भी स्कूल से नहीं रहीं अनुपस्थित, किया सम्मानित हरनाटाड़ गांव के न्यू प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं कक्षा की है छात्रा (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। न्यू प्राथमिक विद्यालय हरनाटांड़ में नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे नवाचार का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। जुलाई माह में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाली वर्ग पांच की छात्रा अभिलाषा कुमारी को 'जुलाई महीने का सर्वश्रेष्ठ छात्रा' का सम्मान दिया गया। प्रधान शिक्षक धीरज कुमार ने छात्रा को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नवाचार की जानकारी प्रधान शिक्षक ने बताया कि बच्चों को नियमित विद्यालय आने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 'स्टूडेंट ऑफ द मंथ' और 'स्टूडेंट ऑफ द वीक' जैसी गतिविधियां क...