भभुआ, अक्टूबर 10 -- हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज Bhabua News: नामजद व अज्ञात की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर चल रही छापेमारी पड़ोसी से बकरी और दुकान में चोरी को लेकर कई बार हुआ था विवाद (पेज तीन) चांद, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुढ़नू गांव में वृद्ध विधवा की पहसुल से गर्दन रेत कर की गई हत्या मामले में उसके नाती ने चांद थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। चांद थाना क्षेत्र के भेरी गांव निवासी महेंद्र प्रसाद गुप्ता के 23 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार गुप्ता के आवेदन पर पुलिस ने एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनपर उसने अपनी नानी कुढ़नू निवासी 70 वर्षीया रामरती कुंवर की गुरुवार की रात पहसुल से गर्दन रेतकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा से पूछने पर नामजद आरोपित का नाम बताने से परहेज किया और कहा कि इससे उस...