भभुआ, अक्टूबर 24 -- अधौरा में जयंती समारोह और वाराणसी में दीपमाला Bhabua News: अधौरा में श्रीसतगुरु सदाफल देवजी महाराज की 139वीं जयन्ती मनी शहीदों के सम्मान में वाराणसी में जलायी जाएगी एक लाख दीपमाला (पेज चार) अधौरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय अधौरा में शनिवार को पिस्का विभूषित अनंत श्रीसतगुरु सदाफल देव जी महराज की 139वीं जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. जयश्री कान्त प्रधान ने बताया कि विहंगम योग एक प्राचीन भारतीय चेतन ध्यान पद्धति है, जिसकी स्थापना सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज ने 20वीं सदी की शुरुआत में की थी। यह योग पद्धति मन को नियंत्रित कर आत्मा और परमात्मा के गूढ़ रहस्यों का प्रत्यक्ष अनुभव कराने का मार्ग प्रशस्त करती है। यह मन की अस्थिरता को नियंत्रित करने, आत्म-साक्षात्कार और परम सत्ता की प्राप्ति का म...