भभुआ, सितम्बर 3 -- Bhabua News: जिला बंदोबस्त पदाधिकारी ने भूमि सर्वे कार्य की समीक्षा बैठक की रैयतों से वंशावली, दावा-आपत्ति, भूमि संबंधित कागजात जमा कराएं (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को जिला बंदोबस्त पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में विशेष भूमि सर्वे कार्य की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें विशेष भूमि सर्वे से संबंधित अब तक हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक के बिंदु उन्होंने सर्वे कार्य में तेजी लाने पर जोर देते हुए कहा कि रैयतों से वंशावली, दावा-आपत्ति समेत भूमि से संबंधित आवश्यक कागजात समय पर जमा कराए जाएं। उन्होंने कागजातों के संकलन के साथ-साथ खतियान तैयार करने के कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कह...