भभुआ, जुलाई 26 -- Bhabua News: विशुनपुरा गांव में हुई मारपीट में दंपती घायल भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के बिशनपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दंपती घायल हो गए। घायलों में दुर्गावती थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव निवासी विनोद बिंद व उनकी पत्नी सुनीता देवी शामिल हैं। घायल विनोद बिंद ने बताया कि उनके बड़े भाई के साथ लंबे समय से पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार गांव के लोगों के बीच इस मामले को सुलझाने का प्रयास भी किया गया। लेकिन, विवाद समाप्त नहीं हुआ। इस दौरान रविवार को भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मारपीट हो गई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: न्यायालय के दो वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार इस मारपीट की घटना में पति व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल में ...