भभुआ, अक्टूबर 28 -- विद्यालयों की मरम्मत के लिए राशि आवंटित Bhabua News: आवंटित राशि से एक सप्ताह में मरम्मत कराने का बीईओ ने दिया निर्देश कार्य पूरा होने पर मांगी तस्वीर, जांच के बाद भुगतान की प्रक्रिया पूरी होगी (युवा पेज) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में जर्जर संरचनाओं की मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों को लेकर शिक्षा विभाग ने 65 फीसदी राशि आवंटित की है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर एक सप्ताह में प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत विद्यालयों की आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं सुदृढ़ीकरण के लिए यह पहल की गई है। इस संबंध में 14 अक्टूबर को पसाई (खजुरा) में विद्यालयों के प्रधानाध्...