भभुआ, अक्टूबर 16 -- मां मुंडेश्वरी मंदिर में सजावट और श्रद्धालुओं की व्यवस्था Bhabua News: मंदिर, परिसर और माता रानी को आकर्षक लुक देने में जुटे कारीगर शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि की तैयारी में जुटी धार्मिक न्यास समिति (पेज चार की फ्लायर खबर) भगवानपुर, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र में मां मुंडेश्वरी का दरबार विदेशी फूलों से सजाना शुरू कर दिया गया है। सप्तमी के लिए शुक्रवार से कारीगरों ने सजाना शुरू कर दिया है। तीन दिनों तक रंग-बिरंगे फूलों से अलग-अलग डिजायन में सजावट की जाएगी। आकर्षक तोरण द्वार भी बनाए जा रहे हैं। मुंडेश्वरी न्यास समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बनारस के फूल-माला विक्रेता को जिम्मेदारी दी गई थी। उनके द्वारा विदेशी फूल और मालाएं भेजी गई हैं, जिससे कारीगर सजावट कर रहे हैं। मंदिर के सीढ़ी मार्ग में उपर-नीचे के गेट...