भभुआ, सितम्बर 28 -- Bhabua News: पेज तीन भभुआ। सदर थाने की पुलिस ने शहर के जय प्रकाश चौक पर रविवार की रात छापेमारी कर जेपी चौक पर वाहन जांच के दौरान 720 एमएल विदेशी शराब के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस अफसर संतोष पासवान व गोल्डेन कुमार के साथ जवानों ने जांच शुरू की।

पुलिस के छापे इस दौरान विदेशी शराब के साथ भभुआ शहर के वार्ड 17 के तुफानी गोंड, नगरपालिका के पास के विक्की पटेल व दुमदुम के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। हि.प्र. उत्पाद विभाग की पुलिस ने आरोपित को पकड़ा भभुआ। महदाइच चेकपोस्ट के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 27 लीटर शराब के साथ एक ई रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। उत्पाद था...