भभुआ, अक्टूबर 29 -- लोकतंत्र और मतदान पर छात्र-जन संवाद Bhabua News: निबंध, क्विज और भाषण प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा भभुआ विधायक ने छात्र-जन संवाद कार्यक्रम में बढ़ाया उत्साह (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के प्लस टू हाई स्कूल में गुरुवार को लोकतंत्र और मतदान विषय पर छात्र-जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, क्विज और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोकतंत्र के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदान के अधिकार और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक सह विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष भरत प्रसाद बिंद की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का संचालन जूली कुमारी मिश्रा ने किया, जबकि दिनेश कुमार ने आयोजन में मह...