भभुआ, सितम्बर 30 -- Bhabua News: पत्तियों के बदरंग होते देख किसानों की बढ़ गई चिंता, दवा का छिड़काव करौंदा, अकोढ़ी, करिगाई, बसिनी सहित अन्य कई बधार में बनी समस्या (पेज चार की फ्लायर खबर) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के कई गांवों के बधार में रोपे गए धान के पौधों की पत्तियां लाल होने लगी है। इसे देख किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। कुछ किसान बाजार से दवा खरीदकर छिड़काव कर रहे हैं और कुछ कृषि वैज्ञानिक या विभाग के अधिकारियों से राय लेकर दवा खरीद रहे हैं। किसानों को आशंका है कि इससे उपज कम हुई, तो उन्हें आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ेगा। प्रखंड के करौंदा, अकोढ़ी, करिगाई, बसिनी सहित अन्य गांवों के बधार में धान के पौधों की पत्तियां लाल दिख रही हैं। किसान करौंदा के अनिल सिंह और अकोढ़ी के कमलेश बिंद ने बताया कि धान की फसल में बाली निकलने का समय आ गया है। ऐ...