भभुआ, सितम्बर 29 -- Bhabua News: रोहतास पुलिस ने भभुआ से कुर्की जब्ती के दो वारंटी को पकड़ा भभुआ। न्यायालय के आदेश पर रोहतास पुलिस ने कुर्की जब्ती के दो वारंटियों को पकड़ा है। दरिगांव थानाध्यक्ष मितेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार गर्रा गांव निवासी मारकंडेय चंद्रवंशी एवं सोनगांवा गांव निवासी रामजी राम हैं। वर्ष 2019 में जमीन विवाद को लेकर भभुआ न्यायालय में मामला चल रहा था। दोनों वारंटी रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र में रहने लगे। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। कैप्शन- रोहतास के दरिगांव थाने की पुलिस द्वारा कुर्की जब्ती के वारंटी को भभुआ से गिरफ्तार करने के बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने आई पुलिस।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...