भभुआ, अक्टूबर 15 -- Bhabua News: पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ नगर थाना में दर्ज करायी एफआईआर भभुआ थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है (सर के ध्यानार्थ) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रेलवे में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लोगों से 22 लाख रुपयों की ठगी कर ली गई। इस मामले में नगर थाना क्षेत्र के कोहारी निवासी देवमुनि सिंह ने भभुआ थाना में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें कुदरा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी श्याम बिहारी सिंह, रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्रके बासुगंज सिकरियां के ललन सिंह व आजमगंढ़ के रविन्द्र सिंह पर ठगी करने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में आवेदक ने लिखा है कि उसकी मुलाकात श्याम बिहारी सिंह से हुई। उसने कहा कि रेलवे विभाग में स्टेशन मास्टर, पायलट, गुडस गार्ड, क्लर्क, टिकट क...