भभुआ, अगस्त 6 -- Bhabua News: जिले के 50 विद्यालयों के 100 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, एड्स नियंत्रण से समसामयिक विषयों पर हुई क्विज एमएसआईटी पब्लिक स्कूल प्रथम, मदर शकुंतला स्कूल द्वितीय, प्लस टू स्कूल रामगढ़ को तृतीय स्थान प्रतियोगिता विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, छात्रों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता।

प्रतियोगिता का आयोजन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शहर के पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय में जिला स्तर की रेड रिबन क्विज आयोजित हुई। प्रतियोगिता में जिले के 11 प्रखंडों के 50 चयनित सरकारी एवं निजी विद्यालयों से एक-एक छात्र और एक-एक छात्रा सहित कुल 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रतिभ...