भभुआ, सितम्बर 20 -- Bhabua News: स्वास्थ्य विभाग के नोटिस के बाद भी निबंधन नहीं कराए कई अस्पताल संचालक कुछ अस्पतालों में ऑपरेशन हो रहे, जांच में मिले थे ऑपरेशन करने के उपकरण (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बिना निबंधन के दर्जनों अस्पताल संचालित किए जा रहे हैं। जबकि पूर्व में विभागीय अधिकारियों द्वारा जांच कर अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किया गया था। फिर भी अधिकतर लोगों ने अस्पताल का निबंधन नहीं कराया।

अस्पतालों की जांच और मौतें जानकार सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के कई ऐसे अस्पताल हैं, जिसमें विभिन्न रोगों के ऑपरेशन किए जाते हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन ऐसे कृत्य को अपराध मानती है। इससे मरीज के जान का खतरा बना रहता है। बेलांव में कई मरीजों की मौत हो गई है। पिछले वर्ष बेलांव में गर्भवती महिला की मौत के बाद नि...