भभुआ, अगस्त 13 -- Bhabua News: राख, मिट्टी और मलबा डाल अपनी जमीन में मिला रहे सरकारी भूमि ग्रामीणों ने बीडीओ व सीओ से अतिक्रमण हटवाने की लगाई गुहार (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। राज्य सरकार जल संरक्षण और जल छाजन को बढ़ावा देने के लिए नए तालाब और पोखरों की खुदाई पर बल दे रही है, जबकि रामपुर प्रखंड का बड़कागांव पोखरा अतिक्रमण की चपेट में है। ग्रामीणों के अनुसार, पोखरे के चारों तरफ अतिक्रमण कर लोग अपनी जमीन का विस्तार करने के उद्देश्य से उसमें राख, मिट्टी और मलबा डाल रहे हैं। लगातार हो रहे अतिक्रमण और गंदगी के कारण पोखरे का पानी दूषित हो गया है। स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग उसमें स्नान करना तो दूर, पशुपालक अपने मवेशियों को भी उसका पानी पिलाना उचित नहीं समझ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पोखरे को अतिक्रमण मुक्त कर उसकी सफाई कराने तथा जल संरक्...