भभुआ, सितम्बर 3 -- Bhabua News: हरनाटांड़ व करमा विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्तिमय माहौल बना संस्कृति से जुड़ाव और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर न्यू प्राथमिक विद्यालय हरनाटांड़ एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमा के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण प्रसंगों तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जमशेदपुर के स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे बच्चों ने दी प्रस्तुतियांकार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर पूरे दिन भक्तिमय और उत्सवी वातावरण से सराबोर रहा। समारोह का मुख्य आकर्...