भभुआ, अगस्त 25 -- Bhabua News: चांदी, कुंदन, मोती, जड़ी धागा, डायमंड, रेशम से तैयार राखियों से सजें बाजार, हर डिजाइन व मूल्य की उपलब्ध हैं राखियां फुटपॉथ पर छोटे दुकानदार ही ज्यादा करते हैं राखी की खरीद-बिक्री ऑनलाइन बुक करा रहीं राखियां, डाक व कुरियर सेवा की डिमांड (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। इस वर्ष रक्षाबंधन पर 80 लाख से भी ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसमें चांदी व समान्य राखी, मिठाई, गिफ्ट, कपड़े, पूजा सामग्री, कुरियर, डाक, ऑनलाइन बुकिंग खर्च शामिल हैं। भाई-बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन की तैयारी अंतिम चरण में है। भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनें बाजार में खरीदारी करने लगी हैं। बाजार में एक से बढ़कर एक डिजाइन और हर मूल्य की राखी मौजूद है। दुकानदारों के अनुसार, अभी खरीदारी ...