भभुआ, अक्टूबर 28 -- भभुआ में युवक से छिनैती Bhabua News: युवक को चाकू मार 35 हजार रुपए और मोबाइल छिने घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कर कराया गया इलाज घायल युवक ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के दतियांव बीएमसी डेयरी के पास बदमाशों ने बुधवार को बाइक सवार युवक को चाकू मारकर 35 हजार रुपये व मोबाइल छिन लिया। चाकू से घायल दिवाकर पासवान नगर थाना क्षेत्र के कबार गांव का निवासी है। उसे सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना पर नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायल से घटना के बारे में जानकारी ली। दिवाकर ने नगर थाना में दतियांव गांव के दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में कहा...