भभुआ, अक्टूबर 10 -- कैमूर में पुलिस की कार्रवाई और दुर्घटनाएं Bhabua News: अधौरा। थाना क्षेत्र के दारीहरा मोड़ पर शुक्रवार की शाम गोली मार गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश में छापेमारी कर रही है। घायल वकील यादव के पिता दया सिंह ने अधौरा थाने में गड़के के मुकुंद साह एवं शेखर पासवान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार ने बताया कि मुकुंद को गिरफ्तार किया गया है। वकील के बड़े भाई संजय यादव ने बताया कि बदमाशों ने पीठ में गोली मारी है। बीएचयू के ट्रामा सेंटर में उसका ऑपरेशन हुआ है। आईसीयू में भर्ती कर डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। दुर्घटनाओं में चार महिला सहित आठ घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में चार महिला सहित आठ लोग घायल हो...