भभुआ, अक्टूबर 12 -- धनजी पासवान हत्याकांड में गिरफ्तारी और चाकू बरामद Bhabua News: एसआईटी ने मुख्य आरोपित कृष्णा को पकड़कर उसके पास से चाकू बरामद किया मृत युवक की मां ने आठ आरोपितों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के वार्ड 18 में रविवार की शाम युवक धनजी पासवान की चाकू मार हत्या करने के मामले में नगर थाने की पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। एसपी द्वारा गठित एसआईटी ने युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित कृष्णा कुमार को पकड़कर उससे चाकू बरामद कर लिया हैं। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि युवक की हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी उनके संभावित ठिकानो पर छापेमारी कर रही है। ए...