भभुआ, अक्टूबर 5 -- Bhabua News: उत्तर प्रदेश से शराब लेकर आ रहे थे धंधेबाज, उत्पाद विभाग ने पकड़ा चैनपुर के लोहरा और चांद के नौबाट के रहनेवाले हैं शराब तस्कर (पेज तीन) भभुआ/चांद, हि.टी। उत्पाद विभाग की पुलिस ने मोहनियां चेकपोस्ट और चांद के महदाइच चेकपोस्ट से शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में चांद थाना क्षेत्र के नौबाट गांव निवासी महेंद्र यादव के 26 वर्षीय पुत्र जितेंद्र यादव और चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी सराहु यादव के 28 वर्षीय पुत्र रिखी यादव शामिल हैं। इसकी पुष्टि उत्पाद थानाध्यक्ष गुंजेश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि मोहनियां से 2.375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ जितेंद्र और महदाइच से 9.975 लीटर विदेशी शराब के साथ रिखी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों उत्तर प्रदेश से शराब लेकर आ...