भभुआ, अगस्त 23 -- Bhabua News: पेज चार की खबर मोटापा नियंत्रण के लिए विशेष योग शिविर नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ जीवन का संदेश रीक्रिएशन क्लब में सुबह 5:30 से 7 बजे तक कराया जा रहा योगाभ्यास भभुआ, नगर संवाददाता। पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में शहर के रीक्रिएशन क्लब में मोटापा नियंत्रण एवं स्वस्थ जीवनशैली को लेकर विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। दैनिक योगाभ्यास की निर्धारित सारणी के अनुसार मंत्रोच्चारण के साथ शिविर की शुरुआत हुई।

योगाभ्यास का महत्व योग शिक्षक कमलेश कुमार सिंह ने साधकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। शिविर में भ्त्रिरका, कपालभाति, बाह्य प्राणायाम, उज्जायी, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और उद्गीथ प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग शिक्षक ने नियमित योगाभ्यास के महत्व को बताते हुए कहा कि कपालभाति समेत विभिन्न प्र...