भभुआ, अक्टूबर 9 -- जमुआंव ने 1-0 से जीता मुकाबला Bhabua News: कृष्णा ने किया निर्णायक गोल, जिला फुटबॉल सुपर लीग में रोमांचक मुकाबला दूसरे हाफ में बराबरी के लिए बड़गांव खुर्द के खिलाड़ियों ने किया संघर्ष (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के जगजीवन स्टेडियम में शुक्रवार को जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल सुपर लीग चैंपियनशिप 2026 में विनिंग फुटबॉल क्लब जमुआंव भभुआ ने बिरसा मुंडा फुटबॉल क्लब बड़गांव खुर्द अधौरा को 1-0 से हरा दिया। मुकाबले में जमुआंव की ओर से कृष्णा कुमार गुप्ता ने निर्णायक गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। पूरे मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल मैच का शुभारंभ कराया। पहले हाफ में जमुआंव की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। अक्षय, अनुराग और सुनील के बे...