भभुआ, अगस्त 29 -- Bhabua News: बेलांव के मुख्य पथ पर जलजमाव होने से राह तय करना हुआ मुश्किल दुकान के आगे गंदा पानी बहने से दुकानदार व ग्राहकों को हो रही परेशानी (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय बेलांव से लेकर गांवों तक में जलजमाव और कीचड़ का नजारा दिख रहा है। बेलांव बाजार की मुख्य सड़क पर ब्लॉक मोड़ के पास वर्षा का पानी जमा है।

जलजमाव का असर रामपुर प्रखंड के पांडेयपुर, नौहट्टा, सबार, करमचट थाना के बगल में, बसिनी, कुड़ारी, बिजरा, बरली, चनकी, हुड़री, पटना सहित अन्य गांवों में पानी जमा रहने से खासकर वृद्ध, स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों, दिव्यांगजनों व महिलाओं को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। बेलांव के गोरख गुप्ता, राजू अंसारी, हुड़री के गुड्डू सिंह, बरली के प्रमोद मौर्य, बसिनी में अनिल सिंह, बिजरा के सुगुन सिंह ने कहा कि जलनिकासी का ...