भभुआ, अगस्त 8 -- Bhabua News: भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित सामुदायिक मध्यस्थता: मुकदमाबाजी मुक्त ग्रामीण भारत की ओर अभियान के तहत द्वितीय चरण का औपचारिक शुभारंभ शनिवार को हुआ। यह विशेष जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार अभियान 08 से 10 अगस्त तक जिले के पांच चयनित प्रखंडों के पांच गांवों में व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। शनिवार को भगवानपुर के सरैयां पंचायत भवन में विधिक चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। सामुदायिक मध्यस्थता मनीष सिंह, उपेन्द्र राम एवं रामअशीष पाल द्वारा पारा विधिक स्वयंसेवक अशोक प्रसाद निराला के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया। मोहनियां प्रखंड के पानापुर पंचायत भवन में कम्युनिटी मीडिएटर विजयशंकर सिंह यादव द्वारा रिजवान अंसारी के साथ मिलकर ग्रामीणों के बीच विशेष बैठक सह जागरूकता का...