भभुआ, अगस्त 6 -- Bhabua News: इसी चौक से होकर मुंडेश्वरी श्रावणी मेला में जा रहे कांवरिये व श्रद्धालु श्रद्धालुओं को रोड जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए की गई पहल (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। मुंडेश्वरी में चल रहे श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवरियों की सुविधा के लिए भगवानपुर में मुंडेश्वरी चौक पर पुलिस की तैनाती की गई है।

पुलिस की तैनाती गुप्ताधाम से आनेवाले कांवरियों का जत्था इसी चौक से होकर मुंडेश्वरी में चतुर्मुख महामंडलेश्वर महादेव पर जलाभिषेक करने जाता है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि श्रावणी मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में कांवरिये और श्रद्धालु मुंडेश्वरी धाम में आते हैं। ऐसे में चौक पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है, जिससे कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

यातायात व्यवस्था उन्होंने बताया कि जाम ...