भभुआ, सितम्बर 5 -- Bhabua News: रोप-वे निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, पहाड़ी के ऊपर वाहन पार्किंग का काम लंबित शुरू नहीं हो सकी हेली टूरिज्म योजना और आरा-मुंडेश्वरी रेललाइन निर्माण कार्य (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। मुंडेश्वरी धाम के विकास के लिए सरकार ने कई योजनाओं की घोषणा की, पर अब तक कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम शुरू नहीं हो सका। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं में भी निराशा है।

मुख्य योजनाओं की स्थिति मुंडेश्वरी धाम में रोप-वे निर्माण की योजना वर्षों से लटकी है। हालांकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बरसात बाद इसका श्लिान्यास करने की घोषण की है। पंवरा पहाड़ी तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण और पहाड़ी के ऊपर वाहन पार्किंग की व्यवस्था का काम भी शुरू नहीं हो सका। हेली टूरिज्म सेवा अबतक शुरू नहीं की गई। आरा-मुंडेश्वरी रेललाइन न...