भभुआ, अगस्त 17 -- Bhabua News: अंडर-14 बालकों के बीच हुई प्रतियोगिता, खेल भावना और अनुशासन का दिया संदेश बोले प्रधानाध्यापक, सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय मींव में सोमवारको अंडर-14 बालकों के बीच कबड्डी खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता का विकास करना रहा। प्रतियोगिता से पहले विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अशरफ अली ने विद्यार्थियों को कबड्डी के नियमों और खेल की महत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरे...